मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारामंडल क्षेत्र में बने टूलेन ब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने रामगढ़झील एरिया के पुनरुद्धार और इसे रामगढ़ ताल से जोड़ने की योजना पर जोर दिया। इस क्षेत्र में स्वच्छ पानी, नौकायन और पर्यटन स्थल विकसित करने का आश्वासन दिया गया।
गोरखपुर,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर निर्मित टूलेन ब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान रामगढ़झील एरिया में 42 एकड़ में फैली वाटर बॉडी के पुनरुद्धार और इसे रामगढ़ ताल से जोड़ने की योजना पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस क्षेत्र को व्यवस्थित कर यहां बहता हुआ स्वच्छ पानी, नौकायन, बच्चों के खेलने की सुविधा और नागरिकों के लिए आकर्षक पर्यटन स्थल विकसित किया जाएगा।
ब्रिज का लोकार्पण
रामगढ़ताल क्षेत्र में 14 करोड़ की लगत से बने टू-लेन ब्रिज के लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि नए ब्रिज के माध्यम से इंटरनल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्ष पहले यह क्षेत्र बाढ़, गंदगी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण रहने योग्य नहीं था, लेकिन आज यही क्षेत्र गोरखपुर की सबसे पॉश और महंगी कॉलोनियों में शुमार हो चुका है।
उन्होंने कहा कि रामगढ़ताल आज बेहतरीन पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। इसके आसपास चिड़ियाघर, होटल, मानसिक विजयनाथ पार्क और चंपा देवी पार्क का नवनिर्माण, कन्वेंशन सेंटर, रिंग रोड और तारामंडल के पुनरुद्धार जैसे कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। साथ ही साइंस पार्क और वाटर बॉडी के विकास से यह क्षेत्र और आकर्षक बनेगा।











Users Today : 16
Users This Year : 13851
Total Users : 26444
Views Today : 78
Total views : 52650