बंगाल में भगवा लहर: बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब, 15 साल बाद ममता सरकार हारी।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली शिकारगंज

पश्चिम बंगाल चुनाव में भगवा (Bhagwa) लहर के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह हवा में उड़ गई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है। बीजेपी 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

वहीं तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है। लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं। कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है। वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं। चुनाव आयोग के परिणामों में भी भाजपा डबल सेंचुरी पूरा करने से सिर्फ 5 सीटों से दूर है। जबकि टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है।

बंगाव की सबसे वीआईपी सीट भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

बंगाल की 5 हॉट सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे

भवानीपुर में ममता बनर्जी भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से 13842 वोटों से आगे चल रही हैं।

सुवेंदु अधिकारी अपनी दूसरी सीट नंदीग्राम से 8702 वोटों से आगे चल रहे हैं। टीएमसी के पबित्र कर पीछे

बहरामपुर सीट पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी भाजपा उम्मीदवार शुभ्रत मैत्रा से 5669 वोटों से पीछे।

रेजीनगर से हुमायूं कबीर भाजपा के बपन घोष से 32738 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पानीहाटी सीट पर भाजपा उम्मीदवार आरजीकर रेप विक्टिम की मां करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

पश्चिम बंगाल के असनसोल में चुनाव परिणामों के बीच TMC और BJP समर्थकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है, दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने से इलाके में माहौल गर्म हो गया, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नजर रखी जा रही है।

ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगे

जबरदस्त जीत होता देख बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजीपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं काउंटिंग के बीच सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। दीदी ने टीएमसी कैंडिडेट और कार्यकर्ताओं से बूथ नहीं छोड़ने की अपील की है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई