चन्दौली धानापुर
बिजली बिभाग की घोर लापरवाही सोमवार को उस समय घातक साबित हुईं ज़ब सड़क के किनारे लगे बिजली के खम्भे से लटक रखा केविल एक ट्रक में फस गया औऱ खम्भे टूटकर बीच सड़क पर जा गिरा संयोग वश बगल में मौजूद कई महिलाये बाल बाल बच गई l ग्रामीणों क़ी सूचना पर बिजली विभाग का कर्मचारी पहुंचकर सप्लाई कटवाई उधर ग्रामीणों ने बिभागीय लापरवाही का आरोप लगाया है l
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुवह लगभग आठ वजे सीतापोखारी गांव में सड़क के किनारे गड़े बिजली के केविल युक्त खम्भे से लटक रहा केविल से तेज गति से जा रहा एक ट्रक में फंस गया औऱ एक एक कर तीन खम्भे टूटकर तेज आवाज के साथ बीच सड़क पर जा गिरा औऱ ट्रक भाग निकला वही बगल में मौजूद गांव क़ी कुछ महिलाये आपस में बात चीत कर रही थी संयोग वश सभी बाल बाल बच गयी जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया l उधर ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली बिभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया है
ग्रामीणों का आरोप है कि शिवजी कुंवर के घर के सामने सड़क के किनारे लगाए गये खम्भे से उसपर केविल से बिजली सप्लाई की गयी है l विगत तीन दिनों से उक्त केविल ढीली होकर खम्भे से नीचे लटक रही थी जिसकी शिकायत बिजली बिभाग के जे ई, व क्षेत्रीय लाईन मैन संविदा कर्मचारी बबलू राम, उल्ली अहमद के मोबाईल से दी गयी थी कि तत्काल केविल टाइट किया जाय अन्यथा कभी भी दुर्घटना हो सकती है मगर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा जिसका परिणामआज मिल गया l
सीतापोखारी गांव के दर्जनो लोगो ने बिजली बिभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोषित हो कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया औऱ मांग किया कि ट्रक से टकराकर टूटे तीन खम्भे तत्काल बदला जाये औऱ दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये l
इस मौके पर दयाराम यादव, तारा सिंह, रामदुलार यादव, रामजी यादव, शिवबदन यादव, प्रमोद यादव, पवन यादव, राकेश यादव,रमेश यादव, चुन्नू यादव, जित्तू यादव, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे l
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 0
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today :
Total views : 71497