सकलडीहा,
बीते बुधवार को तेज हवा के साथ आंधी पानी के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल टूटकर गिर गया है। पांच दिन बाद भी सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय में पांच दिन पूर्व आंधी पानी में टूटी पेड़ नही हटाये जाने से पठन पाठन में समस्या हो रही है। वही टूटी पेड़ों पर बच्चों के उछल पुथल करते हुए पेड की डाली टूटने से दुर्घटना को दावत दे रहा है। जिसे लेकर शिक्षक परेशान है।
सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय प्रथम,डायट,ब्लॉक मुख्यालय, कोतवाली सहित कई जगह पेड़ बीते बुधवार को आंधी पानी में टूट गया है। कई जगह पेड़ को कर्मचारियों और मजदूरों के माध्यम हटाकर आवागमन सुलभ बनाया गया। वही पांच दिन बाद भी सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय प्रथम में नीम की टूटी पेड़ विद्यालय परिसर में पड़ा हुआ है।

जिससे बच्चों के पठन पाठन में समस्या हो रहा है। शिक्षकों की ओर से ग्राम सभा अध्यक्ष को बताने के बाद भी हटाये नही जाने से पठन पाठन में समस्या हो रही है। शिक्षकों ने बताया कि टूटी पेड़ की डाल पर बच्चों को मना करने के बाद भी उछल पुथल कर रहे है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
इस बाबत बीईओ अवधेश कुमार राय ने बताया कि जल्द ही पेड़ को हटाकर विद्यालय परिसर को खाली कराया जायेगा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 16
Users This Year : 13851
Total Users : 26444
Views Today : 78
Total views : 52650