पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त
1. विशाल कुमार पुत्र शिव प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम आदमपुर पभना थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश पटेल निवासी ग्राम मसनी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा
दिनांक-03.05.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत सेवइत जाने वाली रोड स्थित मोनू पनीर की दुकान के पास से मुकदमा उपरोक्त में छीनी गयी मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल वाहन सं0-UP 70 BN 3580 के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक-01.05.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुशहाल का पुरा में वादी मुकदमा के घर जाते समय मोबाइल छिनकर भाग जाया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-79/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. विशाल कुमार पुत्र शिव प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम आदमपुर पभना थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
2. राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश पटेल निवासी ग्राम मसनी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-79/2026 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
* 01 मोबाइल फोन ।
* घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल वाहन सं0-UP 70 BN 3580
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 मो0 हारून, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. हे0का0 समरजीत सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 विशाल मिश्रा, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259