कानपुर
शहर के तीन सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुजाता को लेकर दर्शकों में खास उत्साह नजर नहीं आया। शुक्रवार को रिलीज के बाद रविवार तक फिल्म की रफ्तार बेहद धीमी रही और कई शोज में सीटें खाली दिखाई दीं, जिससे फिल्म की शुरुआत कमजोर मानी जा रही है।सिनेमाघर सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तीन दिनों में फिल्म उम्मीद के मुताबिक दर्शक जुटाने में सफल नहीं रही।
पहले चरण में नोवेल्टी टॉकीज में प्रदर्शित की जा रही इस फिल्म को आगे श्याम पैलेस और लाल पैलेस टॉकीज में लगाने की योजना है, लेकिन मौजूदा ट्रेंड ने फिल्म के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिल्म के निर्माता एवं लेखक संतोष गुप्ता ने इसमें सामाजिक और समकालीन विषयों को जोड़ने की कोशिश की है।
हालांकि दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया बताती है कि कहानी और प्रस्तुति अपेक्षित प्रभाव छोड़ने में अभी तक सफल नहीं हो सकी है।मुख्य भूमिका में देविका सिंह और अजय त्रिपाठी नजर आ रहे हैं, जबकि निर्देशन रवि शर्मा ने किया है। फिलहाल फिल्म के आगे के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं, लेकिन शुरुआती रुझान इसके लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रहे हैं।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503