मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी   संदीप सिंह वादी द्वारा थाना स्थानीय पर दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया कि अभियुक्तगण ने उनके पिता राकेश सिंह को गालियाँ दीं, जान से मारने की धमकी दी तथा रॉड और डंडों से गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। वर्तमान में वे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। साथ ही अभियुक्तगण द्वारा दुकान से ₹3600/- नकद भी ले लिया गया। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया। वांछित अभियुक्तों की तलाश थाना राजातालाब पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 26.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उक्त से संबंधित अभियुक्त 1. सत्यम यादव पुत्र कल्लू यादव, निवासी ग्राम खजुरी, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र 19 वर्ष को बावन बीघा बाग बंगालीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

घटना का विवरण:

राकेश सिंह की दुकान पर दिनांक 24.09.2025 को सत्यम यादव अपने रिश्तेदार भीम यादव के साथ गया था। शराब पीने के विवाद को लेकर कहा सुनी हुई। जिसके बाद उन लोगों द्वारा बांस के डंडे से राकेश सिंह को मार कर घायल कर वहाँ से चले गये थे। इस सम्बन्ध में थाना राजातालाब पर मुकदमा अपराध संख्या 0222/2025 धारा 3(5),115(2),352,351(2),110,305A,109 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजातालाब द्वारा गठित पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी ।

पूछताछ विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 23.09.2025 को समय करीब रात्रि 9.30 बजे, उसके द्वारा ग्राम मरुई थाना राजातालाब जिला वाराणसी निवासी राकेश सिंह पुत्र कल्लन सिंह को अपने रिश्तेदार भीम यादव पुत्र जियावन यादव, निवासी ग्राम मरुई थाना राजातालाब जिला वाराणसी, के साथ मिलकर मारा-पीटा था। पूछताछ में अभियुक्त सत्यम यादव ने स्वीकार किया कि उसी ने एक बाँस के डण्डे से राकेश सिंह के सिर पर प्रहार किया, जिससे वह वहीं गिर गया। घटना के बाद डण्डे को पास के धान के खेत में फेंक दिये और मौके से भाग गये।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।