यूपी में बारिश का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से 3 मई के लिए यूपी के कुछ जिलों को लेकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी. वहीं 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इससे प्रदेश में फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा. 10 मई के बाद गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी.
क्या है मौसम का हाल
3 मई को यूपी के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं पूर्वी यूपी में भी 3 मई को कहीं-कहीं मेघगर्जन और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. हालांकि इस क्षेत्र के लिए फिलहाल तेज हवाओं की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
किन किन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 3 मई को मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, बाराबंकी, सहारनपुर, कानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, गोंडा और सोनभद्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
4 मई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है. क्योंकि 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. ऐसे में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की गति से आंधी चलने और इसकी तीव्रता 60 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है. वहीं कई हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.











Users Today : 122
Users This Year : 17435
Total Users : 30028
Views Today : 231
Total views : 59511