वाराणसी।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल शनिवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने शहर के विभिन्न थानों का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ट्रेनिंग पूरी कर थानों पर तैनात किए गए नए आरक्षियों की कार्यप्रणाली भी परखी गई।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद थानों पर पहुंचे नए आरक्षियों को केवल ड्यूटी तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें व्यवहारिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की भी बेहतर जानकारी दी जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि नए आरक्षियों को दक्ष बनाकर फील्ड में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करें।
निरीक्षण के दौरान सिगरा थाना में पुलिस कमिश्नर ने चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। विवेचना की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों की क्लास लगाई।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित विवेचनाओं को एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय सीमा के भीतर विवेचना पूरी नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर ने यह भी सख्त निर्देश दिया कि भविष्य में कोई भी विवेचना 60 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई से ही जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत होगा।











Users Today : 122
Users This Year : 17435
Total Users : 30028
Views Today : 231
Total views : 59511