वाराणसी पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा/अपहृत बच्चों की तलाश अभियान के तहत, थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने एक बेहद सराहनीय कार्य किया है। पुलिस टीम ने सड़क किनारे रो रहे 8 वर्षीय बालक को ढूंढ़कर उसके परिजनों से सकुशल मिलान कराया
थाना लालपुर पाण्डेयपुर में तैनात महिला उप निरीक्षक (म०उ०नि०) आकांक्षा मिश्रा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए व्हाट्सएप और मीडिया ग्रुप की मदद से गुमशुदा बच्चे के परिजनों को खोज निकाला। कुछ ही देर में उन्हें ट्रेस कर लिया गया और बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह महिला उप निरीक्षक आकांक्षा मिश्रा महिला कांस्टेबल सुनयना पुलिस टीम के इस बेहतरीन कार्य को क्षेत्र में सराहा जा रहा है











Users Today : 128
Users This Year : 17441
Total Users : 30034
Views Today : 238
Total views : 59518