बुद्ध पूर्णिमा पर संगोष्ठी का आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैदूपुर

क्षेत्र के बुद्ध विहार पार्क मुजफ्फरपुर में धूम धाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा। संबोधि संस्थान बुद्ध विहार की सचिव एवं समाजसेविका अर्चना एवं सह सचिव आर बी राम के नेतृत्व में बुद्ध पूर्णिमा पर संगोष्ठी का आयोजन ।

संबोधि संस्थान बुद्ध विहार के सह सचिव आर बी राम, सचिव अर्चना एवं अतिथियों द्वारा बुद्ध जी को पुष्प अर्पित एवं कैंडल जलाकर बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का शुरुवात किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने बुद्ध जी के जीवन पर विचार व्यक्त किए। संबोधि संस्थान बुद्ध विहार के सह सचिव आर बी राम ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मनुष्य के कर्म ही उसके भविष्य को तय करते हैं। अच्छे कर्म अच्छे फल देते हैं।

चकिया ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बुद्ध के विचारों पर चलने की जरूरत है । जिला पंचायत सदस्य डॉ कुंदन गोंड ने कहा कि बुद्ध मानते थे कि सच्ची शिक्षा वही है जो इंसान को अच्छा और नैतिक बनाती है। समाजसेवी शैलेश कुमार ने कहा कि वही शिक्षा श्रेष्ठ है, जो मनुष्य को अच्छा इंसान बनाए और जीवन को सही दिशा दे।

समाजसेवी रिंकू सोनकर ने कहा कि बुद्ध के विचारों पर चले एवं शिक्षा को आगे बढ़ाए। अतिथियों का स्वागत सचिव अर्चना एवं सह सचिव आर बी राम द्वारा माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

मुख्य रूप से उपस्थित चकिया चेयरमैन प्रतिनिधि राजू माली, जिला पंचायत सदस्य डॉ कुंदन गोंड, शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, नागेश , अफसर , रिंकू सोनकर , आनंद ,राजेश , उमेश यादव ,राम जनम ,जगजीवन कवि , अमित अम्बेडकर, उमाशंकर मौर्य , देवा मौर्य , चिंटू कुमार , बबलू कुमार सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

धन्यवाद ज्ञापन अर्चना ने दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण कुमार एवं अरविंद कुमार ने किया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई