चन्दौली डीडीयू नगर
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यक्रम समापन कियागया।को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रमिकों के सम्मान, कल्याणकारी योजनाओं और ‘विकसित भारत @2047’ में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, फैक्ट्री संचालक, ईंट भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधि रतन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों उद्यमी और श्रमिक मौजूद थे।
सभागार में लखनऊ से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कन्या विवाह सहायता, संत रविदास शिक्षा सहायता और मातृत्व शिशु बालिका योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह के लिए वर्तमान में ₹65,000 की सहायता दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर ₹1 लाख करने की योजना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश में श्रमिकों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से प्रति परिवार ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध है। श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, और नोएडा के जेवर में श्रमिकों के बच्चों के लिए नए विद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिकों को उचित मजदूरी और बेहतर कार्य वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वे स्वस्थ रहकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। एसोसिएशन अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि श्रमिकों के परिश्रम से ही उद्योग और देश आगे बढ़ता है, और यह दिन उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है।
वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि औद्योगिक, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में संतुलित विकास से ही ‘विकसित भारत @2047’ का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। कार्यक्रम का समापन श्रम प्रवर्तन अधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।









Users Today : 49
Users This Year : 13065
Total Users : 25658
Views Today : 138
Total views : 50861