चंन्दौली बबुरी
क्षेत्र स्थित आर के क्लिनिक पर शुक्रवार को महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। इस दौरान लगभग 150 महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर रामकिशन ने कहा कि मासिक धर्म के समय स्वच्छता बनाए रखना महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के अभाव में कई महिलाएं आज भी विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाती हैं, जिन्हें सही जानकारी और साधनों के माध्यम से रोका जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि सेनेटरी पैड का नियमित उपयोग संक्रमण से बचाव में सहायक होता है और महिलाओं को इस दिशा में जागरूक होना चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके।









Users Today : 49
Users This Year : 13065
Total Users : 25658
Views Today : 138
Total views : 50861