मिर्जापुर।
आई. सी. एस. ई. बोर्ड के निकले परीक्षा परिणाम में श्रीया श्रीवास्तव ने हाईस्कूल में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। ज्ञातव्य हो कि श्रीया श्रीवास्तव लोंहदी रोड निवासी रजत श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं, जो निजी व्यवसाय के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी संलग्न रहते हैं। निरंतर एकाग्रचित पढ़ाई करने वाली श्रीया का लक्ष्य उच्च न्यायिक सेवा में जाने का है,
जिस हेतु वह पूरी तरह दृढ़ प्रतिज्ञ है। पढ़ाई के साथ ही डांस व बुक रीडिंग करने वाली श्रीया ने माता – पिता के साथ ही दादी द्वारा अच्छी देख-भाल को अपनी इस सफलता का श्रेय देते हुए स्कूल के समस्त गुरुजनों का भी आभार जताया है। इस उपलब्धि पर विधान परिषद सदस्य (एम. एल. सी.) आशुतोष सिन्हा, अग्रणी सामाजिक संस्था के. एस. पी. ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जे. के. जायसवाल,
सहायक विकास अधिकारी शालिनी सिन्हा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, सपा के नगर अध्यक्ष रवि सोनकर, शिवम श्रीवास्तव इत्यादि ने बिटिया को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 15
Total views : 71281