सकलडीहा
कस्बा के पोस्ट ग्रेजुएट कालेज का विशाल पेड़ बुद्धवार की देर शाम में तेज आंधी पानी के कारण महाविद्यालय में दो विशाल शीशम के पेड़ पुस्तकालय बिल्डिंग पर गिरने से विश्व महाविद्यालय के बिल्डिंग को भारी क्षति होने का अनुमान है। साथ मे सागौन का भी एक पेड़ महाविद्यालय ग्राउंड में गिर पड़ा।
इस दौरान कालेज के प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में ऐसे कई विशाल वृक्ष जहां एक ओर छाया प्रदान करते थे वही विद्यालय के पर्यावरण एवं हरियाली के साथ सुंदरता प्रदान कर रहे थे। पेड़ के गिरने से पुस्तकालय का बारजा एवं छत क्षतिग्रस्त भी हो गया है वही एक तरफ महाविद्यालय को भारी क्षति हुई है।

वही प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी चल रही हैं ।परीक्षा को देखते हुए खाली समय मे गिरे हुए पेड़ को हटवाने की जल्द व्यवस्था की जाएगी। इनसेटबुद्धवार की तेज आंधी तूफान में सकलडीहा तहसील आवास के मुख्यगेट पर पेड़ गिरा,वही दूसरी तरफ कोतवाली के गेट के समीप पेड़ गिरा,डायट मुख्यगेट पर भी पेड़ गिरा,सकलडीहा पवार हाउस के समीप मुख्यमार्ग पर विशाल निम का पेड़ गिरा,धरहरा में भी कई विशाल पेड़ बिजली के तार पर गिरा,
सकलडीहा ताजपुर में बिजली के दो खंभे व सकलडीहा यूनियन बैंक के समीप दो बिजली पोल बीचों बीच टूट कर मुख्य मार्ग पर गिरा वही ऐसे दर्जनों गांव जैसे सकलडीहा,ताजपुर,धरहरा, टिमिलपुर, नागेपुर,सहित कई गांव में पेड़ गिरने से छती पहुची है।










Users Today : 89
Users This Year : 23880
Total Users : 36473
Views Today : 236
Total views : 71733