गाजीपुर
करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय गांव निवासी 28 वर्षीय लालबहादुर यादव पुत्र हरि यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही जिंदगी थम गई।
बताया जा रहा है कि लालबहादुर यादव रोज की तरह डेयरी पर दूध देने गए थे। वापस लौटते समय दुकान से नमक लेकर पैदल घर आ रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान से गिरी बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। तेज धमाके के साथ वे जमीन पर गिर पड़े।
घटना की जानकारी कुछ देर बाद ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें उठाकर स्थानीय उपचार के लिए ले जाया गया। हालत बिगड़ती देख परिजन जमानियां अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लालबहादुर अपने पिता हरि यादव के तीन बेटों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी। इस हादसे ने परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 91
Users This Year : 23882
Total Users : 36475
Views Today : 238
Total views : 71735