जखनियां, गाजीपुर (30 अप्रैल 2026)
राज्यपाल के निर्देशानुसार छात्र संख्या वृद्धि के उद्देश्य से महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा द्वारा एक विशेष शैक्षणिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में संचालित हुआ।अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राध्यापकों की टीम ने विभिन्न इंटर कॉलेजों का भ्रमण किया।
इसमें विशेष रूप से श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज, बीबीपुर (आजमगढ़) एवं एम.ए.एस. चिल्ड्रेन एकेडमी, भुवालपुर (आजमगढ़) शामिल रहे, जहां छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण अभियान के संयोजक प्रो. रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध निःशुल्क सह-शैक्षिक गतिविधियों जैसे एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स-रोवर्स एवं खेलकूद की विस्तृत जानकारी दी।
वहीं डॉ. राजेश कुमार केसरी ने यूजीसी नेट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की सुविधा के बारे में छात्रों को अवगत कराया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और महाविद्यालय में प्रवेश के प्रति जागरूक करना है।
अभियान में डॉ. सुनील कुमार सिंह गौतम, डॉ. लालमणि सिंह, गोधन चौहान, नीरज सिंह (शोध छात्र, प्राचीन इतिहास) सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं संबंधित इंटर कॉलेजों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 86
Users This Year : 23877
Total Users : 36470
Views Today : 230
Total views : 71727