जौनपुर (30 अप्रैल 2026):
जनपद में अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना सिकरारा पुलिस और ANTF गाजीपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 72 किलो 350 ग्राम नाजायज गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 29 अप्रैल 2026 को थाना सिकरारा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह अपनी टीम व ANTF गाजीपुर के साथ गुलजारगंज बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अरूआवा बाजार से तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1 सूरज यादव पुत्र स्व. हरिलाल यादव, निवासी ग्राम सरावां, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर
2 राजेश सिंह पुत्र तेजबहादुर सिंह, निवासी महजूदा, थाना सुरियावां, जनपद भदोही
3 रमेश चन्द्र चौहान पुत्र रमाशंकर चौहान, निवासी महजूदा, थाना सुरियावां, जनपद भदोही
बरामदगी
* 72 किलो 350 ग्राम नाजायज गांजा
पंजीकृत मुकदमा
* मु0अ0सं0 154/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर
अपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त राजेश सिंह के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, मारपीट और आयुध अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं रमेश चन्द्र चौहान पर भी पूर्व में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।










Users Today : 87
Users This Year : 23878
Total Users : 36471
Views Today : 232
Total views : 71729