वाराणसी 25 सितम्बर, 2025 मंडल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जा रहे “स्वास्थ्य नारी,सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत मंडल चिकित्सालय,लहरतारा में महिलाओं एवं किशोरियों हेतु एनीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया के लिए जाँच शिविर का आयोजन कर 75 महिलाओं एवं किशोरियों के स्वस्थ्य की जाँच की गई। इस स्वस्थ्य जाँच शिविर में अपर मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डॉ कल्पना दूबे के नेतृत्व में वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ मोनिका शुक्ला एवं मंडल चिकित्साधिकारी डॉ ममता सिंह द्वारा उक्त महिलाओं में anemia और sickle cell anemia की जांच के लिए रक्त परीक्षण के लिए सैम्पल कलेक्ट किये गये और जाँच के लिए भेजे गये हैं ताकि सिकल सेल एनीमिया और सामान्य एनीमिया से प्रभावित महिलाओं पहचान कर, उन्हें आवश्यक उपचार शीघ्र उपलब्ध करना सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर.जे.चौधुरी के अनुसार “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। उक्त कार्यक्रम एनीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया के लिए जांच और रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जाँच के लिए डिजाइन किया गया है ताकि शीघ्र पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया सिकल सेल एनीमिया के लिए, यह रक्त जांच में हीमोग्लोबिन की जांच करके पता लगाया जाता है।
सिकलिंग परीक्षण में, लाल रक्त कोशिकाएं असामान्य हीमोग्लोबिन एस (जिसे सिकलिंग हीमोग्लोबिन भी कहते हैं) के कारण अर्धचंद्राकार या सिकल आकार ले लेती हैं। सामान्य एनीमिया की जांच के लिए रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर की जांच की जाती है। सिकल सेल एनीमिया और सिकल सेल एनीमिया के बारे में जागरूकता होनी चाहिए,सिकल सेल एनीमिया एक वंशानुगत रोग है।
इस रोग की पहचान और रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। यदि आप सिकल सेल रोग के वाहक (carrier) हैं, तो सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित शिशु होने के जोखिम को कम करने के लिए अपने पति या परिवार के सदस्यों की भी जांच करवानी चाहिए। सकारात्मक जांच परिणाम आने पर आपको तुरंत एनीमिया का इलाज शुरू करना चाहिए। महिलाओं का स्वास्थ्य एक मजबूत परिवार और एक मजबूत राष्ट्र की नींव है।
“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” पूरे भारत में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस पहल के तहत, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल चिकित्सालय द्वारा आज “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करते हुए महिलाओं के लिए एनीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस महत्वपूर्ण अभियान में भाग लेकर, हम रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों और व्यापक समुदाय को सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।










Users Today : 71
Users This Year : 17766
Total Users : 30359
Views Today : 160
Total views : 60228