सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा कस्बे में आए दिन रोड जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है, जिससे उक्त रास्ते से आवागमन करने वाले अधिकारियों, व्यापारियों तथा राहगीरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसी के साथ कस्बे में व्यापार करने वाले व्यापारियों के यहां भी माल उपलब्ध करने में समस्या उत्पन्न होती हैं। क्योंकि जब इन व्यापारियों का माल ट्रांसपोर्ट या माल वाहक से लाया जाता है तो दूसरी गाड़ियों को आने जाने में समस्या उत्पन्न हो जाती है जिससे अक्सर कस्बे में जाम लग जाता है।
वही जाम की वजह से बहुत से कस्टमर भी दुकानदारों के यहां आने से कतराते हैं। क्योंकि अक्सर कस्टमर अपने वाहन से आते हैं जहां रोड सकरा होने के कारण उनके वाहन को खड़ा करने का भी स्थान नहीं मिल पाता। जिससे काफी लोगों के व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं।
इन्हीं सभी बातों को लेकर किराना व्यवसाई अमित कुमार, गौरव जायसवाल तथा अन्य व्यापारियों द्वारा कस्बे के रोड को चौड़ा करने की ब्लॉक प्रमुख से मांग की गई। इसी के साथ कस्बे में इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के की समस्या भी सामने आई, वहीं दूसरी तरफ कस्बे में टीन सेट लगाए जाने की मांग भी की गई।
जिस पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया गया कि आप लोगों द्वारा जब भी प्रस्ताव प्रस्तुत की जाएगी इसके बारे में विचार किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के निदान की जाने की बात कही। साथ ही ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने बताया कि आप लोग थोड़ी सी स्थान अगर उपलब्ध करा दे तो लोगों की सहूलियत को देखते हुए वाटर कूलर जल्द से जल्द लगा दी जाएगी।
इस अवसर पर विवेक जायसवाल, पंकज सिंह, अमित जायसवाल, गौरव जायसवाल, पवन वर्मा, संजय जायसवाल, गुड्डू जायसवाल के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 134
Users This Year : 23925
Total Users : 36518
Views Today : 291
Total views : 71788