आवेदक मोहम्मद अशफाक पुत्र कमरूद्दीन निवासी कसाई टोला रामबाग थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 26.01.2026 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23101260020168 प्राप्त हुआ था
तथा आवेदक द्वारा बताया गया कि गलत ट्रांसजेक्शन से 70,000/-रुपया ट्रान्सफर करा लिया गया था फ्राड का पता चलते ही मेरे द्वारा साइबर कम्प्लेन कराया गया । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल को0शहर द्वारा दिनांक 27.04.2026 को जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रान्सफर किये कुल धनराशि 70,000/-रुपया को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।











Users Today : 18
Users This Year : 17459
Total Users : 30052
Views Today : 91
Total views : 59609