आजमगढ़:
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस कार्रवाई में कुल 15 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
सबसे चर्चित कार्रवाई निजामाबाद थाने में हुई, जहां हाल ही में छापेमारी के दौरान दरवाजा तोड़ने की घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटाकर मीडिया सेल का प्रभारी बना दिया गया। उनकी जगह सिधारी थाने में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निजामाबाद का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
वहीं, मीडिया सेल के प्रभारी रहे राजीव कुमार मिश्रा को सिधारी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य प्रमुख तबादले
अमित कुमार त्रिपाठी (विशेष चोरी
अनावरण टीम) → प्रभारी, गंभीरपुर
अखिलेश कुमार सिंह (गंभीरपुर) → मेहनाजपुर
मनीष पाल (मेहनाजपुर) → एसएसपी के पीआरओ
विनय कुमार सिंह (पीआरओ) → प्रभारी, जीयनपुर
राजकुमार सिंह (जीयनपुर) → प्रभारी, साइबर थाना
अनुराग कुमार (कंधरापुर) → महाराजगंज
केदारनाथ मौर्य (महाराजगंज) → कंधरापुर
सुनील कुमार (बिलरियागंज) → रौनापार
मंतोष सिंह (रौनापार) → अहिरौला
अमित कुमार मिश्रा (अहिरौला) → बिलरियागंज* देवेंद्र प्रताप सिंह (साइबर थाना) → फूलपुर
सच्चिदानंद यादव (फूलपुर) → पुलिस लाइन
प्रशासनिक सख्ती का संकेत
इस व्यापक फेरबदल को जिले में प्रशासनिक कसावट लाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। एसएसपी की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि लापरवाही या विवादों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा, जबकि बेहतर कार्य करने वालों को नई जिम्मेदारियां देकर सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाएगा।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर











Users Today : 33
Users This Year : 17474
Total Users : 30067
Views Today : 131
Total views : 59649