चन्दौली दुल्हीपुर
कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “न्यू कैंब्रिज स्पोर्ट्स कप 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंदौली जनपद की करवत स्पोर्ट्स अकैडमी के 36 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी जिलों को कड़ी टक्कर दी और कुल 24 स्वर्ण, 9 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में ज्योति, आनन्दिनी, आसु, आरुसी, आंचल, आसू, शिवम, निहाल, आदर्श, आभास, सागर, आकाश, शिवम, अंकित, अर्चना, सृष्टि, आयुष आदि शामिल रहे, जिन्हें मेडल एवं सम्मान से नवाजा गया।
करवत स्पोर्ट्स अकैडमी के कोच नीरज पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता का संचालन रेफरी श्वेता, विकास, अंकिता और श्रवण द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच साबित हुआ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 14
Users This Year : 24191
Total Users : 36784
Views Today : 16
Total views : 72323