वाराणसी- शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी द्वारा जनपद में निर्बाध एवं बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24×7 आवश्यक उपकरणों से लैस वाहनों की सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्घाटन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने सर्किट हाऊस से हरी झंडी दिखाकर किया।
इस व्यवस्था के तहत अब बिजली आपूर्ति में आने वाली किसी भी तकनीकी खराबी या आपात स्थिति का त्वरित समाधान किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और विद्युत व्यवस्था और अधिक मजबूत व प्रभावी बनेगी।

इस अवसर पर पूर्वांचल के प्रबंध निदेशक, डायरेक्टर टेक्निकल, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे विद्युत सेवाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया।








Users Today : 90
Users This Year : 24170
Total Users : 36763
Views Today : 211
Total views : 72294