चन्दौली सकलडीहा
पीजी कॉलेज, सकलडीहा, में धूम्रपान निषेध विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।
उप प्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि धूम्रपान मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए।
प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार एवं स्वस्थ आदतों का विकास करना भी है।
डॉ. यज्ञनाथ पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि धूम्रपान निषेध जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण प्रोफेसर विजेंदर सिंह, प्रोफेसर समीम राईन,डॉक्टर अजय यादव ,डॉ अमन मिश्रा, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने धूम्रपान मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।











Users Today : 107
Users This Year : 17420
Total Users : 30013
Views Today : 212
Total views : 59492