प्रयागराज।
वाराणसी में रमजान के महीने में नाव पर इफ्तार करने व बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने के मामले में 27 अप्रैल को सुनवाई होगी।
इस मामले की बुधवार को न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की एकल पीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है।
मामले के अनुसार वाराणसी निवासी मो. आजाद अली, निहाल अफरीदी, मो. तहसीम, मोहम्मद तौशीफ, अनस व अन्य के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है। ट्रायल कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आरोपियों ने हाई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दायर की है।








Users Today : 97
Users This Year : 24177
Total Users : 36770
Views Today : 223
Total views : 72306