चुनार, मिर्जापुर
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल एवं शिक्षण संस्थानों आयुर्वेद, फार्मेसी, ट्रस्ट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल, चुनार में एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह के संरक्षता में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषय पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजेता, एडीएम, नमामि गंगे, मिर्जापुर, विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुनार एवं एपेक्स फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो डॉ सुनील मिस्त्री, आयुर्वेद प्रधानाचार्य प्रो डॉ पीके सिंह, नर्सिंग प्रधानाचार्य प्रो गोपी एसएस, उप-प्रधानाचार्य प्रो. उषा रानी आर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में समस्त फैकल्टी सदस्य एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
सत्र के अंतर्गत ग्राम पड़री पीएचसी क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अतिथिगणों ने अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना, उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना एवं उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट नर्सिंग की फैकल्टी श्रेया सिंह द्वारा किया गया।










Users Today : 20
Users This Year : 12091
Total Users : 24684
Views Today : 98
Total views : 48698