वाराणसी
वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र में कक्षा 4 की छात्रा से पिता ने ही दुष्कर्म कर डाला। घटना 18 अप्रैल की रात की है। जिसकी सूचना आरोपी की पत्नी ने थाने में दी। जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने आरोपी पिता को मुंबई भागने की फिराक में सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पिता ने पुलिस को बताया की वह शराब के नशे में था और उसने यह कृत्य किया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अकेले कमरे में पाकर बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया 18 अप्रैल की रात मै गर्मी की वजह से छत पर सोने चली गई थी। मेरी 8 वर्षीय बेटी कमरे में अकेले सो रही थी। इसी दौरान मेरा पति वहां पहुंचा और मेरी बेटी के साथ गलत कृत्य करने लगा। इससे बेटी जाग गई पर विरोध नहीं कर पाई। जब उसे दर्द हुआ और वह चीखी तो मै निचे उतर कर आयी तो उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुझे देखकर वह वहां से फरार हो गया।
सुबह-सुबह पहुंची थाने
पीड़िता ने बताया – इसके बाद सुबह होते है बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को सारनाथ थाने से मुबाई जाने की फिराक में गिरफ्तार कर लिया है। उसे थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि
इस बारे में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर द्वारा बताया गया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। इसके अलावा पीड़िता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल भी कराया जा चुका है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 116
Users This Year : 23907
Total Users : 36500
Views Today : 271
Total views : 71768