बागपत,
बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं श्री कृष्णा कॉलिज ऑफ एजुकेशन सिंघावली अहीर के चेयरमैन रोहित यादव की माता स्वर्गीय अंगूरी देवी पत्नी स्वर्गीय जीत सिंह की तेहरवीं पर राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक जगत से जुड़े हजारों लोगों ने शिरकत की और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय अंगूरी देवी जी की तेहरवीं पर सिंघावली अहीर स्थित उनके आवास पर हवन का आयोजन किया गया।
इसके उपरान्त आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय अंगूरी देवी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनको महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण बताया व उनके धार्मिक व समाजसेवी कार्याे की जमकर प्रशंसा की।
जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि स्वर्गीय अंगूरी देवी ने समाजहित, जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, सभी धर्माे का सम्मान करना, धार्मिक कार्याे में निस्वार्थ भाव से हर सम्भव मद्द करने के जो संस्कार अपने बच्चों को दिये है, उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। कहा कि वे बहुत ही परिश्रमी महिला थी और इंसानियत का जीता-जागता उदाहरण थी। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इसके उपरान्त श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगो ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर उनके पुत्र रोहित कुमार यादव, कपिल यादव, दामाद महेन्द्रपाल यादव, पौत्र यश यादव, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर मांगेराम यादव अमीनगर सराय, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, आचार्य अजीत गौरीपुर मीतली, सपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्रदेव यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव व बिल्लू प्रधान, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डाक्टर सीमा यादव, भाजपा नेता नरेश वर्मा, किसान नेता अन्नू मलिक, नितिन यादव, सपा नेता डाक्टर तरूणदेव यादव, राहुल यादव, रवि बैंसला, नवनीत बंसल, खेमचन्द, धर्मसिंह यादव, विजय मैनेजर, सतबीर, सतपाल, एसके शर्मा, रामकिशन सैडभर सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक जैन











Users Today : 34
Users This Year : 11976
Total Users : 24569
Views Today : 119
Total views : 48410