वाराणसी।
नगवा वार्ड स्थित रविदास मंदिर परिसर में नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सीमा अग्रवाल जी उपस्थित रहीं। शिविर का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता जी ने किया।
समाजसेवी सीमा अग्रवाल जी ने नेत्र के महत्व के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि नेत्र हमारे शरीर का सबसे अनमोल अंग हैं। इसी के माध्यम से हम इस रंगीन संसार को देखते और समझते हैं। समय पर नेत्र परीक्षण कराने से मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, दृष्टिदोष जैसे रोगों का समय रहते पता चल जाता है और उपचार संभव हो पाता है। नियमित जांच एवं सही चश्मे के उपयोग से न केवल दृष्टि सुरक्षित रहती है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होती है और जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है।
साह हॉस्पिटल, रामकटोरा की मुहिम ‘नेत्र सुरक्षा एवं नेत्रदान’ के तहत वाराणसी आई बैंक सोसाइटी के सहयोग से डॉ. अजय मौर्या एवं उनकी टीम द्वारा क्षेत्रीय लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 80 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार लाभार्थियों को मौके पर ही चश्मे भी वितरित किए गए।
शिविर के दौरान संस्था अध्यक्ष ममता जी उपस्थित सभी लोगों को नेत्रदान के महत्व, आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय, संतुलित आहार, मोबाइल-टीवी से उचित दूरी, एवं आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों के लक्षण व बचाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की , साथ ही संस्था के द्वारा यह भी संदेश दिया कि नेत्रदान महादान है, जिससे मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में उजाला लाया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, मंगेश्वर प्रसाद रवि कुमार , उषा देवी ,राजश्री साहनी ,सुषमा कुमारी , सीमा देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में सीमा देवी, मंजू देवी, मिंता देवी, अशोक कुमार, रमेश चंद्र, रीता देवी, सुनीता, गीता देवी, बबुनी, निर्मला, राजेश, राजकुमारी, पूनम, लक्ष्मीना देवी, शांति देवी, मीरा देवी सहित अन्य क्षेत्रीय महिला-पुरुषों का नेत्र परीक्षण कर चश्मा वितरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष ममता जी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के सफल समापन की घोषणा की।










Users Today : 19
Users This Year : 23810
Total Users : 36403
Views Today : 27
Total views : 71524