मीरजापुर
जेएसजीएस पब्लिक स्कूल का CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा-2026 का शत-प्रतिशत परीक्षा परीणाम रहा। माता-पिता प्रबुद्ध शिक्षक मंडल एवं कर्मठ तथा लगनशील प्रबंध निदेशक डॉ० जगदीश सिंह पटेल के संरक्षण में संचालित जे० एस० जी० एस० पब्लिक स्कूल तिसुही मड़िहान मीरजापुर के दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ
जिसमें अंशिका मौर्या 94.2% प्रथम स्थान. उज्जवल पाण्डेय 93% द्वितीय स्थान, हिमांशु चंद्र 92.2% तृतीय स्थान हर्ष कुमार 92% चतुर्थ स्थान एवं गरीमा मौर्या 90.8% पंचम स्थान पाकर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राम मिलन यादव ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन ने पूरे वर्ष एक्स्ट्रा क्लास, डाउट सेशन और मेंटल हेल्थ वर्कशाप पर जोर दिया था।
स्कूल के टॉपर्स ने बताया कि अध्यापक के कुशल मार्गदर्शन एवं स्कूल के अनुशासित वातावरण से ही यह संभव हो पाया है।
जिसके लिए मड़िहान क्षेत्र के विन्ध्यभूषण, एवं विद्यालय के प्रबंधक निदेशक डॉ० जगदीश सिंह पटेल (चेयरमैन जिला सहकारी बैंक मीरजापुर सोनभद्र) एवं गजेन्द्र प्रताप सिंह (ब्लाकॅ प्रमुख राजगढ़) ने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों छात्रों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की।










Users Today : 19
Users This Year : 23810
Total Users : 36403
Views Today : 27
Total views : 71524