मीरजापुर
गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन मण्डल में भारतीय जनता पार्टी विशेष सम्पर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम भोगांव स्थित अनुसूचित बस्ती में डा. भीमराव अम्बेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक ने जनसंपर्क एवं जनसंवाद कर ग्रामीण भाइयों-बहनों से आत्मीय संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को सुना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए उन्हें योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं से संबंधित बुकलेट प्रदान कर उन्हें जागरूक किया।
इस अवसर पर साथ में रमेश दुबे (पूर्व जिला मंत्री भाजपा), मंडल अध्यक्ष कोन उमेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अंकुर दुबे, मंडल उपाध्यक्ष लवकुश दुबे, मंडल उपाध्यक्ष मुनीब यादव, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी, पतिराज सरोज (मंडल उपाध्यक्ष), गंगाराम माझी (शक्ति केंद्र संयोजक), राजू सिंह (पूर्व प्रधान), धीरज सिंह (बूथ अध्यक्ष), बालकिशुन जी (बूथ अध्यक्ष), रमाकांत दुबे जी (बूथ अध्यक्ष), राजेश गौड़ (बूथ अध्यक्ष), दिलीप श्रीवास्तव (कार्यकारिणी सदस्य), जयपाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 126
Users This Year : 17439
Total Users : 30032
Views Today : 235
Total views : 59515