चन्दौली दुलहीपुर
सनबीम स्कूल मुगलसराय के मेधावी छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में एक बार पुनः सफलता का झण्डा बुलन्द करते हुए विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया हैं । 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यालय ने चंदौली जिले में अपना वर्चस्व बनाये रखा । 98.80 फीसदी अंकों के साथ आरव राय ने विद्यालय व जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।

वहीं आशीष मौर्या ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किये एवं स्वास्तिका सिंह ,अर्नव वर्मा, अविराज आनंद ने 97.60 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया । कुल 26 बच्चे 95 प्रतिशत अधिक अंक लाए है और कुल 71 छात्र और छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

परीक्षा परिणाम के सुअवसर पर विद्यालय के निदेशिका श्वेता कानूडिया ने सफल छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा – कि यह परीक्षा परिणाम न केवल स्कूल बल्कि जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस परंपरा को भविष्य में भी इसी तरह से बरकरार रखने को प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती । सच्ची लगन और ईमानदारी से किए गए कार्य हमेशा उन्नति के पथ की ओर ले जाते हैं।
सफलता के इस सुनहरे अवसर पर विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया और एडिशनल डायरेक्टर श्रुति अग्रवाल तथा उप – प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने 10 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं सहित अभिभावक – गण उपस्थित रहे।











Users Today : 128
Users This Year : 23919
Total Users : 36512
Views Today : 283
Total views : 71780