मीरजापुर के.बी. पीजी कॉलेज मीरजापुर में बुधवार को नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-प्रसार अभियान’ के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक विशाल मानव शृंखला बनाकर समाज और राजनीति में महिलाओं को समान अवसर देने का सशक्त संदेश साझा किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल है। यह कानून महिलाओं को उनके वास्तविक अधिकार दिलाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”
विशिष्ट वक्ता डॉ. प्रतिमा भारती ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मानव शृंखला केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता का भाव जागृत करने का एक प्रभावशाली माध्यम है।
इस अवसर पर डॉ. स्नेह लता पटेल, डॉ. नेहा पटेल, डॉ. कुंजन मिश्रा, डॉ. मुकेश उपाध्याय, डॉ. रामदास, डॉ. आर.के. पाल, बाबा यादव सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 26
Users This Year : 11886
Total Users : 24479
Views Today : 96
Total views : 48170