मीरजापुर आदर्श नगर पंचायत कछवा स्थित कैंब्रिज पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्जापुर की प्रभारी सचिव पल्लवी सिंह उपस्थित रहीं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहाकि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिला और पुरुष दोनों का समान रूप से जागरूक और सशक्त होना आवश्यक है। महिला और पुरुष दोनों के बिना एक आदर्श परिवार और एक आदर्श समाज की कल्पना हो ही नहीं सकती।
परिवार में बेटी और बेटे को समान रुप से सुविधा मिलनी चाहिए वहीं समाज को पुरुष प्रधानता नहीं बल्कि महिला पुरुष दोनों मिलकर एक आदर्श समाज की स्थापना करते हैं। परिवार हो या समाज दोनों गाड़ी के दो पहिया हैं महिला और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी संरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा। इसके साथ ही सड़क किनारे छोटे दुकानदारों (वेंडरों) के अधिकारों और उनसे संबंधित कानूनों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश (सलाहकार कोर्ट) सुरेश कुमार त्रिपाठी ने भी उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वेंकटेश राय (एडवोकेट), मझवा ब्लॉक अध्यक्ष, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भानु प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, अंजनी मदनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और न्याय तक उनकी पहुंच को सुलभ बनाना बताया गया।











Users Today : 107
Users This Year : 17420
Total Users : 30013
Views Today : 212
Total views : 59492