मीरजापुर
मीरजापुर तहसील मड़िहान परिसर में ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ द्वारा आई-कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों ग्रामीण पत्रकारों को पहचान पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अनेग सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं, जो अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने पत्रकारों की निष्पक्षता और जिम्मेदारी की सराहना की।
तहसीलदार आशीष पांडेय ने विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकारों के निर्भीक कार्य को सराहनीय बताया, जबकि नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा ने पत्रकारिता में नैतिकता और ईमानदारी पर बल दिया।
जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि पहचान पत्र संगठन की एकजुटता और पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष मिश्रा ने किया। अंत में पत्रकारों ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503