चंदौली जनपद में अवैध खनन के खिलाफ एक बार फिर प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली है। चंद्रप्रभा रेंज के अंतर्गत शिकारगंज अनुभाग में चलाए गए विशेष गश्ती अभियान के दौरान वन विभाग के रेंजर अखिलेश दुबे के नेतृत्व में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर परिवहन का भंडाफोड़ किया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देशन में चकिया,कोतवाली पुलिस और चंद्रप्रभा रेंज स्टाफ और वन कर्मियों की टीम जब दुलहियादाई पहाड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी चकिया-हाजीपुर मार्ग पर एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर आई। जांच करने पर पाया गया कि वाहन में अवैध रूप से पत्थर लादकर परिवहन किया जा रहा था। मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है
प्रशासन का सख्त संदेश
वन विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद साफ हो गया है कि अब अवैध खनन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 94
Users This Year : 17407
Total Users : 30000
Views Today : 198
Total views : 59478