वाराणसी।
राजातालाब में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का संकेत देते हुए गोमती जोन एडीसीपी नृपेन्द्र कुमार जी खुद सड़क पर उतर आए। राजातालाब चौराहे से रानीबाजार ला कालेज से होते हुए पूरे मार्केट तक उन्होंने पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एडीसीपी नृपेन्द्र कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि बाजार में *यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
गश्त के दौरान पूरी प्रशासनिक टीम लगातार सक्रिय रही। राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक तिवारी,कस्बा चौकी प्रभारी राजेश मौर्या अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे साथ में प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी।
अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह अभियान आगे और तेज किया जाएगा, और शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।











Users Today : 91
Users This Year : 17404
Total Users : 29997
Views Today : 194
Total views : 59474