विधिक साक्षरता शिविर के दौरान धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पड़री (मीरजापुर)

विकास खंड पहाड़ी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कठिनई में सोमवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधिक परामर्शदाता (जज) जनपद न्यायालय मिर्जापुर पल्लवी सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, सीनियर साइंटिस्ट डॉ. जयकुमार सिंह (संयुक्त राज्य अमेरिका), खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फराह रईस, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर माथुर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव कुमार पाल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई