बिहार में पहली बार भाजपा का CM, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी आएंगे; लोक भवन में हुई चर्चा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लोकभवन में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी की तैयारी चल रही है। राज्यपाल के सचिव ने पटना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसको लेकर बैठक की। सीएम नीतीश कुमार भी बुधवार को अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौपेंगे। इसके बाद शाम में पीएम मोदी पटना आएंगे।

बिहार को 15 अप्रैल को पहली बार भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री देने जार रही है। लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तैयारी चल रही है। बिहार लोकभवन में आज राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा की अध्यक्षता में  पटना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

इसमें पटना के प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसएसपी, सारे एसपी, एडीएम और एसडीएम शामिल हुए। 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। सुबह 11 बजे नए सीएम शपथ लेंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए सारी तैयारी चल रही है। मंगलवार दोपहर तक सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।

बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार, 14 को तीन बड़ी बैठकें; आज CM आवास पर क्या-क्या हुआ

लोकभवन में ही रुकेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट, अणे मार्ग, राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पीएम मंगलवार शाम को पटना आएंगे। वह लोक भवन में ही रुकेंगे। लोकभवन में सारी तैयारियां चल रही है। लोकभवन के आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सड़क पर बैरिकेडिंग भी की जा रही है

कल नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नए सीएम की घोषणासूत्र बता रहे हैं कल कैबिनेट की बैठक खत्म करने के बाद सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने साफ कहा कि 14 अप्रैल को पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सबकुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रहा है।भाजपा की बैठक के बाद एनडीए के विधायक दल के नेताओं की बैठक होगी। इसमें सभी विधायक भाजपा की ओर से तय किए गए चेहरे पर अपनी स्वीकृति देंगे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई