पिंडरा
गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज पिण्डरा विधानसभा के लोकप्रिय कर्मठ विधायक डॉ अवधेश सिंह ने ग्राम झंझौर एवम विक्रमपुर में जनसमुदाय के बीच मे सरकार की उपलब्धियों को विस्तृत रूप से बताया। इस दौरान पिण्डरा विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश में जब मोदी जी और योगी जी की सरकार बनती है तब से उत्तर प्रदेश में 22 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है।
धारा 370 और तीन तलाक से मोदी जी ने मुक्ति दिलाया।आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, कृषक दुर्घटना जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे है।पिण्डरा विधायक ने अपने उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि धार्मिक क्षेत्र में 10 मंदिरो का जीर्णोद्धार और बाजारों के सुंदरीकरण, चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्यो को भी बताया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रमेश पटेल पवन कुमार सिंह सुनील दत्त वर्मा, अवधेश मिश्रा, माया पटेल, साक्षी गुप्ता, जवाहर पटेल, बसन्त उपाध्याय, जितेंद्र पटेल, घूरे लाल राजभर, रितेश चौबे, अर्जुन राजभर, राजकुमार राजभर, सर्मेश सिं सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508