पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा स्थानांतरण के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समन्वय एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उपस्थित अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। इसी अवसर पर नवागत अपर पुलिस उपायुक्त सुश्री लिपि नागयाच का स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508