वाराणसी
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रादेशिक अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष व वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी को उपज सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। मुरादाबाद में 11 अप्रैल को आयोजित हुए प्रादेशिक अधिवेशन में प्रदेश भर के 45 जिलों के पत्रकारों ने भाग लिया।
इस अधिवेशन में उपज द्वारा पत्रकारों के हित के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी।
जिला महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2025 में वाराणसी में आयोजित आम सभा, कार्यकारिणी बैठक व चुनाव को सफलतापूर्वक कराये जाने के लिए यह सम्मान वाराणसी इकाई के अध्यक्ष बागी जी को प्रदान किया गया है। मुरादाबाद में आयोजित प्रादेशिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए वाराणसी इकाई की ओर से अध्यक्ष विनोद बागी समेत उपाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल एवं महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव पहुंचे थे।\
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 44
Users This Year : 11546
Total Users : 24139
Views Today : 98
Total views : 47349