वाराणसी।
राजातालाब थाना क्षेत्र के गंभीरीपुर महगांव में एक 26 वर्षीय युवक का शव घर के सामने स्थित कुएं से बरामद किया गया ।युवक शुक्रवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद लापता हो गया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।मृतक की पहचान आशीष पटेल (26) पुत्र तेज बलि पटेल के रूप में हुई है। आशीष पेशे से टाइल्स मिस्त्री था और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
उसके परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद आशीष घर से लापता हो गया। तलाश के दौरान घर के सामने स्थित पुराने कुएं में उसके गिरने की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी थाने पहुंची और अपने सास, ससुर, ननद तथा नंदोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के समय उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। उसने बताया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज की मांग कर रहा था,
जिसका उसके पति विरोध करते थे। इसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद बढ़ा और उसके पति के साथ मारपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया गया। थाना प्रभारी ने मामले में मिली तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 127
Users This Year : 23918
Total Users : 36511
Views Today : 282
Total views : 71779