आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महाराजगंज के नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह की सरकारी गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि नायब तहसीलदार बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे रणजीत बहादुर सिंह अपनी सरकारी गाड़ी से जनपद मुख्यालय की ओर जा रहे थे। तभी आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर अंजान शहीद बाजार के पास सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर फैलते ही तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाद में नायब तहसीलदार दूसरी गाड़ी से सुरक्षित तहसील पहुंचे, जिसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 15
Total views : 71281