बागपत, जनपद बागपत के बली गांव में महान व्यक्तित्व की धनी 85 वर्षीय विद्या देवी जी पत्नी स्वर्गीय फिरे सिंह की तेहरवीं आयोजित हुई। उनकी तेहरवीं में दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजली दी और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
विद्या देवी जी का निधन 2 अप्रैल 2026 को हो गया था। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने विद्या देवी जी के महान व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उन्हे नारी सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण बताया और लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
बागपत सांसद डाक्टर राजकुमार सांगवान ने कहा कि विद्या देवी जी ने सम्पूर्ण जीवन लोगों की भलाई के लिए कार्य किया और परिवार को शिक्षित और संस्कारवान बनाने में और परिवार को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार चौधरी साहब सिंह ने कहा कि विद्या देवी जी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। ऐसी महान पुण्य आत्मा का सानिध्य बडे ही पुण्यवान लोगों को मिलता है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री केपी मलिक ने कहा कि विद्या देवी जी जैसी पुण्य आत्मा कभी नहीं मरती और हमेशा हमारे साथ रहती है। कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, आत्मा न तो जन्म लेती है और न ही मरती है, आत्मा अपना पुराना शरीर छोड़कर नया शरीर धारण कर लेती है।
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व एमएलसी प्रशान्त चौधरी ने कहा कि विद्या देवी जी की शिक्षाएं, संस्कार और विचार उनके बच्चों के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहेंगें। जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर ने कहा कि विद्या देवी जी समाज को गौरवान्वित करने वाली विलक्षण प्रतिभा की धनी महिला थी। उपस्थित लोगों ने विद्या देवी जी की आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।
सरदार पटेल इण्टर कॉलिज बली-मेवला प्रबन्ध समिति, राष्ट्रीय लोकदल जनपद बागपत के जिला संयोजक नीरज पंड़ित, लोकसभा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अनेको लोगो ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उनके बडे बेटे चौधरी फिरे सिंह, छोटे बेटे चौधरी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू, भतीजा चौधरी बिजेन्द्र उर्फ पप्पू, पौत्र अक्षित कुमार, हर्षित कुमार, अंकित कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र बली, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष जय किशोर, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, रालोद के वरिष्ठ नेता रामपाल प्रधान, टयोढ़ी के ग्राम प्रधान सचिन शर्मा, संजय कुमार मंड़ार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल प्रधान सर्वोदय वाले, मोनू हिलवाड़ी, रोहताश पहलवान, ईश्वर मावी, सतीश प्रधान पाबला सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – विवेक जैन










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309