वाराणसी।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ग्रामीण परिसर महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में वाणिज्य कला महोत्सव का आयोजन वाणिज्य विभाग, सामाजिक विज्ञान संकाय, एवं कला संकाय के विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी की रही, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्विद्यालय के प्रबंध अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आशीष वाजपेई जी रहे ।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्वबोधन में पूरे कार्यक्रम प्रस्तुति और मैनेजमेंट की खूब तारीफ की साथ ही कहा की ऐसा हरा भरा परिसर कम स्थानों पर है मैं इस परिसर में बार बार आना चाहूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर आनन्द कुमार त्यागी ने बच्चों के प्रस्तुति की ख़ूब तारीफ़ किया, साथ ही कहा की ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास भरते हैं, और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
परिसर प्रभारी मनीष सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. पीताम्बर दास डीन मेडिकल साइंस महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, डॉ. लक्ष्मी नारायण, डॉ.महेंद्र सोनकर, डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ.आनन्द,डॉ. महेश, डॉ. शिवेश, डॉ. जोशी, डॉ. बेबी चौरसिया, डॉ. अनुपमा, डॉ. रीता, डॉ. अर्चना एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र, छात्राओं की उपस्थिति रही l










Users Today : 44
Users This Year : 11183
Total Users : 23776
Views Today : 137
Total views : 46623