चन्दौली सैदूपुर आरोपी के पास से 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं7 अप्रैल 2026 को बैरीगांव निवासी मीनू त्रिपाठी ने पुलिस को सूचना दी कि यूबीआई बैंक, चकिया से 1 लाख रुपये निकालने के बाद जब वह बस पर चढ़ रही थीं, तभी एक अज्ञात महिला ने धक्का देकर उनके बैग से 50 हजार रुपये निकाल लिए मामले की गंभीरता को देखते हुए चकिया थाना पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को चकिया ब्लॉक तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया
गिरफ्तार महिला की पहचान शिल्पी खरवार के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली है।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 50,000 रुपये बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने महिला के बैग में पैसों की गड्डी देखकर लालच में आकर धक्का देकर पैसे निकाल लिए थे, लेकिन मौके पर ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ी गई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चकिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट की घटना का जल्द खुलासा हो गया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है










Users Today : 43
Users This Year : 11545
Total Users : 24138
Views Today : 93
Total views : 47344