वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी इलाके में सोमवार की शाम एक अनियंत्रित वेन्यू कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मारते हुए रविंद्रपुरी पुलिया के पास दुकान से टकरा गई। संजोग अच्छा था कि दुकान पर उसे समय कोई मौजूद नहीं था। गाड़ी में चालक सहित चार युवक मौजूद थे। इस दौरान गुस्साई हुई भीड़ ने गाड़ी से निकाल कर दो युवकों की जमकर धुनाई की और गाड़ी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। गुस्साई हुई भीड़ गाड़ी को आग लगाने जा रही थी लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में आग लगाने नहीं दिया। यह सभी युवक अस्सी से होते हुए लंका होते हुए रविंद्रपुरी में पहुंचे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस ने बतायाकी अविनाश राय निवासी पिरो बिहार उम्र 18 वर्ष, प्रिंस वर्मा निवासी सामनेघाट उम्र 18 वर्ष यह भाजपा नेता का लड़का है और यही गाड़ी चला रहा था।
अंशु सिंह निवासी सामने घाट, (अंकुश सिंह) निवासी सामनेघाट उम्र 16 साल (कृष यादव) निवासी संकट मोचन उम्र 16 साल के हैं। अस्सी घाट पर स्थित एक होटल में 20 से 25 की संख्या में युवकों ने शराब की पार्टी किया। पार्टी खत्म होने के बाद नशे में धूत कार चालक नगवा से ट्रामा सेंटर जाते समय ट्रामा सेंटर के समीप एक महिला को धक्का मार दिया। इसके बाद गाड़ी वापस घूम कर लंका होकर रवींद्रपुरी की तरफ भागने लगें। गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण रास्ते में भागते समय नशे में होने के कारण आधा दर्जन राहगीरों को भी धक्का मार दिया। इसके बाद भीड़ उनके पीछा करने लगी। रवींद्र पुरी पुल से नीचे उतरते समय गाड़ी और नियंत्रित होकर एक मोटर गैराज के सामने जाकर टकरा गई। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि कार चालकों को हिरासत में लिया गया है। घायलों का पता किया जा रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 7
Users This Year : 10879
Total Users : 23472
Views Today : 8
Total views : 46037