चंदौली
चंदौली पुलिस ने फाइनेंस कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल निर्देश दिए हैं कि ईएमआई वसूली के दौरान किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कुछ लोग वसूली के नाम पे गाड़ी संख्या मोबाइल ऐप से देख के गाड़ी को फाइनेंस गैराज में खड़ा कर दे रहे है ऐसे प्राइवेट एजेंट के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी
एसपी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई एजेंट जबरन वाहन खींचता है या ग्राहक को डराने -धमकाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह निर्देश एक अहम बैठक में दिए गए , जिसकी अध्यक्षता एसपी आकाश पटेल ने की।
उन्होंने सभी फाइनेंस कंपनियों को केवल निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही रिकवरी करने को कहा है। आदेश का पालन न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट - ईशान मिल्की










Users Today : 61
Users This Year : 11014
Total Users : 23607
Views Today : 162
Total views : 46335